फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student dies in fire in Chitrakoot

चित्रकूट में छात्रा ने आग लगाकर दी जान

Mon, 30 Mar 2020 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Student dies in fire in Chitrakoot
फोटो-11- छात्रा की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मड़ैय्यन में इंटर की छात्रा ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग का गोला बनी छात्रा को बचाने के लिए दादी ने गुहार लगाई। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि घटना के पहले बेटी ने गांव के ही एक युवक से बात की थी। इसी के बाद आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

बडी मडै़य्यन गांव निवासी इंटर की छात्रा शांति देवी (17) पुत्री श्रीकेश ने रविवार की देर शाम कमरे के अंदर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा लिया। यह देखकर घर में मौजूद दादी रतरनिया ने चिल्लाकर बचाने की गुहार लगाई। उसकी चीखपुकार सुन पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाया और जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां ज्ञानमती व पिता ने बताया कि शांति का गैर बिरादरी के एक युवक से मधुर संबंध थे। दोनों के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर समझाने का प्रयास करते थे। आरोप लगाया कि युवक दो दिन पूर्व ही उनकी बेटी को ले भी गया था, लेकिन रास्ते में नयागांव थाना पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। परिजनों के पहुंचने पर समझाकर गांव भेज दिया था। इस घटना के बाद पुत्री को बहुत समझाने का प्रयास किया गया। यह भी बताया कि रविवार की शाम को जब वह सब खेत में फसल काट रहे थे तब घर में पुत्री शांति व उसकी दादी घर में थी। इसी बीच पुत्री ने गांव के युवक से फोन पर बात की थी। उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। इसकी थाने में भी जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका चार भाइयों के बीच अकेली बहन थी।
विज्ञापन

आग से युवती झुलसी
चित्रकूट। मुख्यालय से सटे गोलतालाब के समीप की चांदनी मौर्या (28) पत्नी राकेश अज्ञात कारणों के चलते आग से झुलस गई। उसकी चीखपुकार सुन पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed