{"_id":"5db88a208ebc3e014c4b7ae7","slug":"student-dies-in-accident-partner-injured-chitrakutt-news-knp5225399178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक का हैंडल अचानक हुआ लॉक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का हैंडल अचानक हुआ लॉक छात्र की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। दिवाली मेला देखने के बाद दोस्तों के साथ गांव लौट रहे छात्र की बाइक अचानक लॉक हो गई जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर गिरे। दोनों घायल हो गए। छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कौशांबी जनपद के सिराथू लोहंादा गांव निवासी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
मंगलवार की सुबह चित्रकूट मेला देखने के बाद कौशांबी जिले के सिाराथू थाना अंतर्गत लोहादा गांव निवासी सुशील कुमार शर्मा (20) पुत्र रामभरोसे गांव के अनिल पुत्र संतू के साथ बाइक से कामदनाथ की परिक्रमा कर घर जा रहा था। जैसे ही वह पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को साइड देने के लिए बाइक किनारे की। बाइक सवार घायल अनिल ने बताया कि अचानक बाइक का हैंडल लॉक हो गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और दोनों सड़क पर जा गिरे। सुशील कुछ दूर जाकर एक पत्थर से टकरा गया, जिससे लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।
यह देखकर कौशांबी के ही आगे पीछे चल रहे बाइक सवार रुके और पुलिस को सूचना दी। सुशील व अनिल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सुशील की मौत हो गई। अनिल की हालत सामान्य है। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी। देर शाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई व चार बहन हैं।