{"_id":"64403d72746f2da6df015c24","slug":"student-died-by-drowning-in-mandakini-chitrakutt-news-c-12-1-189032-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदाकिनी में डूबकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदाकिनी में डूबकर छात्र की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। आरोग्यधाम परिसर के पास मंदाकिनी नदी में डूबकर लखनऊ के छात्र की मौत हो गई। बुधवार की सुबह वह दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आया था। स्थानीय युवकों और पुलिस की मदद से शव निकाला गया।
लखनऊ शहर के दुबग्गा चौराहा के पास निवासी मोहित साहू (20) पुत्र जगदीश साहू, दोस्त मनीष शर्मा, सचिन कुमार और उदयराज के साथ दो बाइकों से बुधवार की सुबह चार बजे घूमने आया था। दोस्त उदयराज ने बताया कि सभी मंदिर में जाने से पहले मध्यप्रदेश सीमा में मंदाकिनी नदी के आरोग्यधाम के घाट पर स्नान कर रहे थे। बताया कि तीनों दोस्त घाट किनारे नहा रहे थे। मोहित ने बताया कि वह लघुशंका करने जा रहा है। कुछ दूरी पर वह गया, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। कुछ देर बाद दोस्तों ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
इस पर उसे ढूंढने निकले। स्थानीय कुछ युवक भी मोहित की तलाश करने लगे। घाट से लगभग 50 मीटर आगे नदी में उसे पड़ा देखकर एक युवक ने दोस्तों को बताया। पुलिस सूचना दी गई। सभी ने मिलकर उसे नदी से बाहर निकालकर जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि शक है कि पैर फिसलने से मोहित गहरे पानी में डूब गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर देर शाम परिजन मौके पर पहुंचे। वह इंटर की पढ़ाई कर चुका था।