फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student commits suicide due to family dispute

Chitrakoot News: पारिवारिक कलह में छात्रा ने जान दी

Sat, 17 Feb 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide due to family dispute
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ टिटिहिरा गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

मऊ टिटिहरा निवासी श्रीकेशन यादव ने बताया कि बेटी सुमन (16) कक्षा आठ की छात्रा थी। गुरुवार को घर से ही सटे पशुबाड़े में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। थोड़ी देर बाद छोटी बहन राधा ने देखा तो सुमन का शव फंदे से लटक रहा था। उसने चिल्लाकर परिजनों को जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शुक्रवार को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि उसने खुदकुशी क्यों की समझ में नहीं आ रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में कलह थी। वह तीन भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। पिता किसान हैं। मां चंद्रकली का रो-रोकर हाल बेहाल है। भरतकूप थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed