{"_id":"65a96b15c3b45214790496db","slug":"student-commits-suicide-by-hanging-herself-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4416-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
चित्रकूट। छात्रा ने घर के बरामदे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में उसे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव निवासी दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी प्रिया (18) परम विद्या मंदिर इंटर काॅलेज शिवरामपुर में इंटर की छात्रा थी। बुधवार की रात परिजन खाना खाकर सोने चले गए। देर रात प्रिया ने घर के बरामदे में रस्सी का फंदा लगा लिया। रात में बड़ी मां अनुराधा बाथरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकलीं तो प्रिया को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ीं। उनकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी जागकर बाहर आए।
आनन-फानन अन्य परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। गुुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। प्रिया इकलौती बहन थी। मां सुधा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
परिजनों ने इतना जरूर बताया कि परीक्षा नजदीक होने पर कई बार उससे परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने के लिए कहा गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते खुदकुशी करने की बात कही है।