फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Storm and rain brought relief from the heat, two people including a girl got scorched due to lightning

Chitrakoot News: आंधी-बारिश ने दी गर्मी से राहत, बिजली गिरने से युवती समेत दो झुलसे

Fri, 30 May 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain brought relief from the heat, two people including a girl got scorched due to lightning
चित्रकूट/भरतकूप। जिले में बृहस्पतिवार को आंधी के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से भी राहत मिली है। हालांकि आंधी से कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिर गए। बिजली गिरने से एक युवती सहित दो लोग झुलस गए। इसके अलावा एक भैंस और छह बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पहाड़ी, शिवरामपुर, भरतकूप आदि स्थानों पर बारिश हुई। इससे गलियों में पानी भर गया। बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली। किसान शिवकुमार शुक्ल का कहना है कि नौतपा में बारिश होना शुभ नहीं है। इस समय गर्मी अधिक पड़नी चाहिए, जबकि बारिश हो रही है। इससे बारिश के मौसम में कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कुछ ज्यादा था, गुरुवार को 39 सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के तरांव निवासी निराशिया ने बताया कि वह भतीजे राजा उर्फ चंद्रशेखर के साथ खेतों में गुरुवार को बकरियां चरा रही थीं। अचानक तेज गरज के साथ बारिश शुरू होने लगी। बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने उसकी छह बकरियों की मौत हो गई। भतीजा झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर, पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेड़ा गांव में रामलाल की भैंस घर के बाहर बंधी थी। तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरी और चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने दौड़ी बेटी माया भी झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि 31 मई तक मौसम इसी तरह से रहेगा। आंधी के साथ हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति बंद रही
शिवरामपुर/पहाड़ी। आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे बिजली का तार टूट गया। शिवरामपुर व पहाड़ी क्षेत्र के कुछ गांवों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed