फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Stop the robbery at two places so that the truck owners are not exploited

दो जगह तहबजारी रोकें ताकि न हो ट्रक मालिकों का शोषण

Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stop the robbery at two places so that the truck owners are not exploited
चित्रकूट। तहबजारी वसूली के विरोध में सोमवार को जिलाध्यक्ष की अगुवाई में ट्रक मालिकों ने डीएम, एसपी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को पत्र सौंपा। इसमें बताया कि पहाड़ी के नीचे खनिज सामग्री उद्गम स्थल से कर वसूली के आदेश हैं, लेकिन विभागीय कर्मचारी कई जगहों पर तहबजारी के नाम पर वसूली कर रहे हैं। इससे ट्रक मालिक परेशान हैं।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन अध्यक्ष रंजय मिश्रा ने पत्र में बताया कि जिला पंचायत ने खनिज उद्गम स्थल से वसूली के लिए कार्यदाई संस्था को नामित किया है, लेकिन ठेकेदार अवैध रूप से तहबजारी वसूली करा रहे हैं। यह भी बताया कि 2018 में क्रशर प्लांट से वसूली न करने के आदेश जारी हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा कोई आदेश भी नहीं हुआ। 22 अप्रैल को जिला पंचायत ने निर्देश जारी कर स्टोन क्रशर को जोड़ दिया है। उद्गम स्थानों का जिला पंचायत ने अंकन नहीं किया, जबकि अंकन कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की कि न्यायालय के आदेश के तहत क्रशर प्लांटों से खनिज की तहबजारी बंद कराई जाए। खनिज उद्गम स्थल से ही वसूली सुनिश्चित हो। बल्लू गर्ग, आलोक कुमार, गौरेंद्र सिंह, राकेश, सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed