{"_id":"57a0d80a4f1c1b6f152b9df2","slug":"stike-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित कर्मचारी न बनाया तो 6 को आगरा में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित कर्मचारी न बनाया तो 6 को आगरा में प्रदर्शन
चित्रकूट
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के पुरानी बाजार रामलीला भवन में आयोजित बैठक में बोलते विद्युत संघ के कर्मचारी अशोक कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र बिजली कर्मचारी संघ की खंडीय कमेेटी ने मंगलवार को मुख्यालय में बैठक की। जिसमें संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने और रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर 6 अगस्त एमडी कार्यालय आगरा के सामने प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पुरानी बाजार रामलीला भवन में बिजली कर्मचारी संघ की खंडीय कमेेटी की बैठक में प्रांतीय मंत्री रामलाल पाल ने कहा कि संविदा कर्मियों का भुगतान सीधे कार्यालय से कराया जाए। ठेकेदारी प्रथा खत्म कर नियमित कर्मचारी की मान्यता दी जाए।
विज्ञापन
बीएल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पावर कारपोरेशन से संघर्ष किया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों ने तय किया कि पहले 6 अगस्त को आगरा फिर 10 सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में महेंद्र मिश्रा, उमेश चौरसिया, गरीब खां, अनिल यादव, अमीनुददीन, अंबिका प्रसाद, राम आसरे, विजय शंकर, नसीम अहमद, जुनैद हुसैन, रंजीत सिंह, आशीष सक्सेना व आनंद पाल आदि मौजूद रहे।