{"_id":"6abe9d436dfc29fbac0b7c8a","slug":"statues-of-great-personalities-will-be-installed-at-ten-intersections-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-137054-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दस चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दस चौराहों पर लगेंगी महापुरुषों की प्रतिमाएं
विज्ञापन
चित्रकूट। श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट की पहचान अब महापुरुषों के नाम से भी होगी। धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी के 10 प्रमुख चौराहों पर महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। नगर पालिका परिषद की बैठक में इसका प्रस्ताव पास होने के बाद प्रशासन ने शासन को अनुमति के लिए पत्र भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही स्थापना कार्य शुरू होगा।
प्रस्ताव के अनुसार वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बुंदेलखंड के गौरव महाराजा खेत सिंह, दानवीर भामाशाह, भगवान परशुराम, वीरांगना झलकारी बाई, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी और महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इन महापुरुषों का चयन सर्वसमाज को ध्यान में रखकर किया गया है ताकि समाज में समरसता और गौरव का भाव बना रहे।
प्रत्येक चौराहे का नाम संबंधित महापुरुष के नाम पर रखा जाएगा। प्रतिमा के साथ ही वहां उनके जीवन परिचय और योगदान को दर्शाता शिलालेख भी लगाया जाएगा। इस योजना से सामाजिक संगठनों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों के लिए उन्हें अस्थायी स्थल तलाशने पड़ते थे, जिससे अव्यवस्था होती थी।
विज्ञापन
प्रतिमाएं लगने के बाद एक निश्चित और सम्मानजनक स्थल पर माल्यार्पण, संगोष्ठी और विचार गोष्ठी आयोजित हो सकेंगी। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने पहल का स्वागत करते हुए कहा कि चौराहों पर प्रतिमाएं लगने से युवा पीढ़ी को महापुरुषों के त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान से प्रेरणा मिलेगी और धर्मनगरी का गौरव और बढ़ेगा।
इन चौराहों पर लगेगी प्रतिमाएं:
महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने के लिए लोढवारा चौराहा, तहसील पार्क, एसडीएम काॅलोनी पार्क, धुस मैदान चौराहा, शंभू बाबा पेट्रोल पंप तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा, अटल पार्क, एसलआईसी तिराहा देवांगना मार्ग, जयपुरिया तिराहा, चितरा तिराहा का चयन किया गया है।
बोले जिम्मेदार-- -- -- -- -
प्रतिमाओं की ऊंचाई, डिजाइन और लागत का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ उनके जीवन के बारे में भी लिखाया जाएगा। नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी।

बोले जिम्मेदार