{"_id":"68cc5771f8e6d17de40abc9b","slug":"st-thomas-school-receives-appreciation-letter-from-defense-ministry-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-121064-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सेंट थॉमस स्कूल को रक्षा मंत्रालय से मिला प्रशंसा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सेंट थॉमस स्कूल को रक्षा मंत्रालय से मिला प्रशंसा पत्र
Fri, 19 Sep 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। खुटहा स्थित सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल को रक्षा मंत्रालय से प्रशंसा पत्र मिला है। यह सम्मान बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भेजे गए देशभक्ति पत्रों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों ने देशभक्ति, कृतज्ञता और राष्ट्रीय गौरव से भरे पत्र मंत्रालय को भेजे थे। रक्षा मंत्रालय के एयर कमोडोर ए. राज ठाकुर ने पत्र में विद्यार्थियों की भावना को प्रेरणादायी बताते हुए इसे भावी पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने वाला कदम कहा। इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी और इसे विद्यालय व क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।(संवाद)