फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SSI's report on the Code of Conduct violation

एसएसआई पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Tue, 14 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 14 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
SSI's report on the Code of Conduct violation
प्रतीकात्मक

सोशल मीडिया में एक पार्टी के लिए प्रचार करने के आरोप में एसएसआई के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पहाड़ी मेें तैनात एसएसआई संतशरण ने व्हाट्सऐप पर एक पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मैसेज भेज दिया। इसके बाद एसपी डीपी सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसआई के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 129 के तहत पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पहाड़ी थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उधर, एसएसआई संतशरण ने बताया कि साथियों से मोबाइल पर मजाक करते-करते धोखे से मैसेज एक ग्रुप में चला गया था। जिसके लिए खेद भी व्यक्त किया। उनका किसी पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी के चालक पर रिपोर्ट दर्ज
आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में मानिकपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संपत पाल के प्रचार वाहन के चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को मुख्यालय के पुरानी कोतवाली के पास वाहन चेकिंग के दौरान एसएसआई राजेश दुबे ने कांग्रेस के झंडे व स्टीकर लगी स्कार्पियो को पकड़ा। जिसमें अधिकृत पास न होने के कारण चालक टिटरिहा निवासी कल्लू तिवारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed