फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Special camps will be organised at booths on 18th to register voters.

Chitrakoot News: वोटर बनने के लिए बूथों पर 18 को लगेंगे विशेष शिविर

Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 13 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Special camps will be organised at booths on 18th to register voters.
चित्रकूट।निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होने के बाद छह फरवरी तक मतदाता सूची में नाम चढ़ाने के साथ ही शुद्धिकरण करने का कार्य किया जा रहा है। विशेष शिविर 18 जनवरी रविवार को जिले के बूथों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी उप निर्वाचन अधिकार चंद्रशेखर ने दी। बताया कि चित्रकूट विधानसभा 236 व मानिकपुर विधानसभा 237 निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन होने के बाद बीएलओ के पास सूची उपलब्ध करा दी गई है। जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं वह जरूरी कागजात के साथ फार्म छह जमा कर सकता है।बूथों में राजनैतिक दल के कार्यकर्ता, प्रधान सहित समाज सेवी भी मौजूद रहेंगे। जिनका सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिन्होंने पहली जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में ऑनलाइन और ऑफलाइन दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए निर्वाचन कार्यालय चित्रकूट (डीसीसी) के टोल फ्री नंबर 05198-298090-1950 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed