फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP workers including former ministers were kept under watch

पूर्व मंत्री सहित सपा कार्यकर्ताओं को किया नजर बंद

Mon, 21 Oct 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP workers including former ministers were kept under watch
मानिकपुर/ मऊ (चित्रकूट)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को भेजे पत्र मेें आरोप लगाया कि मतदान के दिन सपा का समर्थन करने वाले सामाजिक परिवर्तन मंच के राष्ट्रीय संयोजक उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद समेत सपा के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजर बंद कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई गांवों में ईवीएम बंद होने से मतदान प्रभावित हुआ है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। वही भाजपाइयों का कहना कि हार के डर से बौखलाए विपक्षी झूठे आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सपा के प्रदेश सचिव ने चुनाव आयोग को अलग अलग भेजे पत्र में आरोप लगाया कि निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने लिए के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद सहित सपा के कार्यकर्ता गजाधर निषाद, रामसुभावन निषाद, नौकेलाल,नवल पटेल, श्रीकृष्ण यादव, राजबहादुर निषाद को सत्ता के दबाव में नजर बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। विपक्षी अपने हार के कारण ऐसे आरोप लगा रहे हैं। चुनाव आयोग की देख रेख में निष्पक्ष चुनाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed