फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP took out a procession in protest against the attack on the MP

Chitrakoot News: सांसद पर हमले के विरोध में सपा ने निकाला जुलूस

Thu, 01 May 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP took out a procession in protest against the attack on the MP
हाईवे पर प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : संवाद
चित्रकूट। सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमला करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने शहर में जुलूस निकाला। हाईवे पर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। एसडीएम पूजा साहू को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर करणी सेना पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसील परिसर में धरने में सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमला किया है। विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि सरकार संविधान विरोधी है। पिछड़े वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि अंकुर पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। धरने के बाद सपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा। इसमें मांग की गई कि सपा सांसद पर हमला करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। डॉ. निर्भय सिंह पटेल, सूरज सिंह पटेल, लवलेश यादव, रामकिशोर कुरील, राजा यादव नरेंद्र यादव, अमर पटेल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed