{"_id":"64fb6d63f3e3a34dbb0de934","slug":"sp-mlas-sitting-on-strike-over-electricity-problem-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1507-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली की समस्या पर धरने पर बैठे सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली की समस्या पर धरने पर बैठे सपा विधायक
Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बिजली कटौती, अन्ना मवेशी, अतिक्रमण में हटाए गए दुकानदारों को विस्थापित न किए जाने की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के सदर विधायक ने तहसील परिसर में धरना दिया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते और समय से फाल्ट भी नहीं बनाते। शाम तक चले इस धरने के बाद विधायक ने 17 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौपा।
शुक्रवार सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिले की मूलभूत 17 मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि लो-वोल्टेज व विद्युत कटौती से लोग परेशान है। किसानों के सामने विकट समस्या है। ट्यूबबेल नहीं चल रहे। धान की फसलें सूख रही है।
इसके अलावा अन्ना पशुओं से निजात, परिक्रमा मार्ग, रामघाट के लागों को बेघर कर व्यवसाय से वंचित करने, संयुक्त जिला अस्पताल व दो सौ शैया अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती आदि की बात कही। इस मौके पर सपा नेता मानसिंह पटेल आदि मौजूद रहे। विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी होते ही सुरक्षा के लिए आसपास पुलिस बल मौजूद रहा।