{"_id":"64bac83e40b96da2700b0340","slug":"sp-mlas-nephew-died-after-falling-into-a-well-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-463-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सपा विधायक के भतीजे की कुएं में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सपा विधायक के भतीजे की कुएं में गिरने से मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। बहन के घर मांगलिक कार्यक्रम में गया बालक कुएं में गिर गया। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह कुएं में शव उतराता मिला ताे जानकारी हुई। बालक सपा विधायक अनिल प्रधान का रिश्ते में भतीजा था।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुखमा बुजुर्ग के मजरा बरहुनीतीर का अर्पित (11) पुत्र नवल किशोर परिजनों के साथ गुरुवार को बहन बेसनिया के घर गया था। बहन को बच्चा होने पर वहां मांगलिक कार्यक्रम में चल रहा था। गुरुवार की रात कार्यक्रम के दौरान अर्पित लघुशंका के लिए गया। अंधेरा होने के चलते कुआं नहीं दिखा और वह उसमें गिर गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन खोजबीन करते रहे। सवेरे कुएं में शव उतराता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
वह पांच भाई, दो बहन में छोटा था। कक्षा पांच में पढ़ता था। मां सम्पतिया का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता किसानी का कार्य करते हैं। सूचना पर सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने परिजनों को ढांढस बंधाया है। अर्पित विधायक का रिश्ते में भतीजा लगता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।