फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP,jail,MP,mla,DM

जेल गेट से लौटा सपा का प्रतनधमंडल

Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
SP,jail,MP,mla,DM
फोटो-6- जिला जेल के मुख्य गेट के बाहर मौजूद सपा का प्रतिनिधि मंडल। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पुतला फूंकने के आरोप में जेल में बंद जिले के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत अन्य सपाइयों से मिलने आए सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की जेल में किसी से मुलाकात नहीं हो पाई। सभी को गेेट से लौटा दिया गया। इस कारण नाराज प्रतिनिधि मंडल में शामिल सांसद व दो एमएलसी ने आक्रोश जताया। कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं रह गया है। भाजपा की मनमानी चल रही है। पंचायत चुनाव में भी जबरन जीत हासिल करने के लिए सपाइयों का उत्पीड़न भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं। आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए रूपरेखा तैयार है।इसकी पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, एमएलसी मान सिंह, एमएलसी रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, बांदा के शमीम बांदवी व डा. निर्भय सिंह पटेल ने बताया कि डीएम से बातचीत की गई थी। बाकायदा उन्हें पत्र देकर जेल में बंद सपाइयों से कोविड नियमों के अनुसार मुलाकात करने की अनुमति ली थी। बावजूद इसके जिला कारागार रगौली पहुंचने पर गेट बंद कर दिया गया और जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत 12 कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं करने दी गई। कई बार निवेदन करने पर एक सदस्य से फोन पर जिलाध्यक्ष से अति संक्षिप्त वार्ता कराई जिसमें जेल में बंद सपाइयों ने बताया कि उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। तत्काल कॉल काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed