फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP fail-safety of women in the UMA

महिलाओं की सुरक्षा में सपा फेल-उमा भारती

Sun, 19 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 19 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP fail-safety of women in the UMA
पहाड़ी में आयोजित जनसभा में जनता को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने चित्रकूट के पहाड़ी के पालेश्वर इंटर कालेज के परिसर में हुई जनसभा में पालेश्वर इंटर कालेज के परिसर में हुई जनसभा में प्रदेश की सपा सरकार को जमकर घेरा। महिला सुरक्षा को लेकर जहां उन्होंने कांग्रेस व सपा की महिला नेताओं से सवाल किया, वहीं बसपा पर चुप्पी साधे रहीं।
विज्ञापन


रविवार को चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद साबित हो गया है कि महिलाओं की सुरक्षा करने में प्रदेश सरकार फेल है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव से सवाल किया कि महिलाओं की असुरक्षा पर कोई जवाब हो तो बताओ। सीएम के चेहरे को लेकर कहा कि बीजेपी में कई चेहरे हैं जो राहुल और अखिलेश से बेहतर हैं।
विज्ञापन



उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा सरकार बननी चाहिए। बसपा व सपा सरकार दलितों व पिछड़ाें के विकास की बात करती हैं लेकिन यूपी में दलितों की दशा अन्य प्रदेशों की अपेक्षा खराब है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के सहयोग न देने से गंगा नदी की सफाई में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी से देश में क्रांतिकारी परिवर्तन आया। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सबसे अधिक तकलीफ हुई। इनका साथ यूपी के सीएम अखिलेश और पूर्व सीएम मायावती ने दिया। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इस मौके पर प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, भागवत त्रिपाठी, विकास मिश्रा, शिवाकांत पांडेय, तीरथ तिवारी, सुनील पटेल व शक्तिप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।




चित्रकूट। केेंद्रीय मंत्री ने मजाकिये अंदाज में कहा कि वह प्रत्याशी को धमका रहीं हैं कि चुनाव जीत कर ही आना। सांसद भैरों प्रसाद भी बार बार चुनाव हारते थे उन्हें जब धमकाया तो वह जीत गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed