फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sp

कार्यकर्ता के दम पर हासिल करेंगे कामयाबी

Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
sp
फोटो-13- सपा कार्यालय में सपा के एमएलसी प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी का स्वागत करते अन्य सपा नेता। संवा? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के घोषित चित्रकूट धाम मंडल के प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वास जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीत कर आएंगे।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी ने हमेशा चुनौती के साथ कामयाबी हासिल की है। आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में भाजपाइयों ने बेईमानी से मानिकपुर सीट जीती है। प्रदेश के कई हिस्सों में ईवीएम रखरखाव व ले जाने में गड़बड़ी की गई। जिससे जनता में आक्रोश है। जरूरत पड़ने पर सपाई भाजपा के बुलेेट का जवाब बुलेट से भी देंगे। सपा कार्यकर्ता संघर्ष से पीछे नहीं हटता। कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव लड़ा जाएगा और जीत हासिल करेंगे। विधानसभा चुनाव में ईवीएम से गड़बड़ी की गई। मानिकपुर सीट से प्रत्याशी वीर सिंह पटेल को बैलेट बदलकर हराया गया।
विज्ञापन

प्रदेस में लगभग डेढ़ सौ सीटों में कम अंतर से ही सपा प्रत्याशी हारे हैं। ईवीएम में गड़बड़ी के मामले का ऑडियो वायरल होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को अवगत कराया था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से एमएलसी प्रत्याशी का स्वागत किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, गुलाब खां, नरेंद्र यादव, फूलचंद्र, सुभाष व रंजय मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed