फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SP-ADM inspected the strong room

Chitrakoot News: एसपी-एडीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Thu, 23 May 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
SP-ADM inspected the strong room
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में एडीएम उमेश चंद्र निगम व एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में स्थित स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परिसर के अंदर किसी भी वाहन को न आने दिया जाए और न ही किसी भी व्यक्ति को बगैर चेकिंग कारण जाने अंदर जाने दें। परिसर के आसपास लोगो को भीड़ न लगे। सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी। इस अवसर पर सदर एसडीएम सौरभ यादव, एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ सिटी राज कमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेंद्र प्रताप सिंह, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ ने सीसीटीवी कैमरों की ली जानकारी
चित्रकूट। सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने बुधवार को स्ट्रांग रूम राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग की। इसके बाद कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति, वाहन को अंदर प्रवेश न करने दिया जाए। ड्यूटी के दौरान सावधानीपूर्वक चेकिंग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed