{"_id":"49090bb1ed420cc406bdf58933d0d982","slug":"son-showed-their-father-dead-and-took-over-his-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को मृत दिखा पुत्रों ने हड़पी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को मृत दिखा पुत्रों ने हड़पी जमीन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम तुरगवां में पुत्रों ने पिता को मृत दर्शाकर वरासत अपने नाम दर्ज करा ली। अब पीड़ित पिता खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों की चौखट पर दस्तक दे रहा है। उसने इस संदर्भ में एसडीएम को प्रार्थनापत्र भी दिया है। लेखपाल पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
तुरगवां निवासी शारदा प्रसाद पुत्र रजोल ने बताया कि उसकी खोहर गांव में सौ बीघे की काश्तकारी है। उसका पिता रजोल 1982 से लगातार तीन बार तुरगवां का प्रधान भी रह चुका है। पिछले दिनों जब उसने किसी काम के लिए खतौनी की नकल निकलवाई तो वह दंग रह गया। इसमें उसको मृत दिखाते हुए उसकी जगह उसके पुत्रों सुनील कुमार, अनिल कुमार और पत्नी सावित्री देवी निवासी गुर्दवान का पुरवा मजरा खोहर के नाम दर्ज थे। इस संबंध में 27.10.2014 को तहसीलदार के आदेश का उल्लेख भी किया गया है।
विज्ञापन
शारदा ने बताया कि अब वह खुद के जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए भटक रहा है। उसने एसडीएम मिश्रीलाल को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि वह तुरगवां का मूल निवासी है और खोहर का काश्तकार है। लेखपाल ने उसे मृत दिखाकर उसके वारिसानों का नाम दर्ज कर दिया है। उसने लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उसका नाम वरासत में दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन