फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Snowy winds accompanied by drizzle, increased melting

Chitrakoot News: बर्फीली हवाओं के साथ पड़ी फुहार, बढ़ी गलन

Fri, 05 Jan 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 05 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Snowy winds accompanied by drizzle, increased melting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांदा। नए साल के चौथे दिन भी शीतलहर व सर्दी का सितम जारी रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। बर्फीली हवाओं के साथ पानी की फुहार से लोग कपकपा उठे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले अगले पांच दिनों तक बारिश व सर्दी बढ़ने की संभावना है।

गुरुवार की सुबह कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। आसमान में घना कोहरा छाया हुआ था। हवा के साथ पानी की बूंदों ने ठंड को और बढ़ा दिया था। स्कूल व आफिस जाने वाले लोगो की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। लोग कांपते नजर आए। सड़क पर वाहन हेड लाइन जलाकर निकले। कोहरे की धुंध के कारण पास की चीज नजर नहीं आ रही थी। नौ किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं पारा दिनभर लुढ़कता व बढ़ता रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे जिले का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री व अधिकतम 18 डिग्री रहा। दोपहर में अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। एकाएक ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे। जगह-जगह पर लोग अलाव सेंकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed