फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Snatched money and locket by putting a pistol in the chest of the young man

Chitrakoot News: युवक के सीने में तमंचा लगाकर रुपये व लॉकेट छीना

Tue, 04 Apr 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Snatched money and locket by putting a pistol in the chest of the young man
बबेरू। नकाबपोश छह बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक के सीने में तमंचा लगाकर सोने का लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव के मजरा फुलवा पुरवा निवासी ब्रज विलास यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी मई माह में है। शादी की तैयारी को लेकर वह खरीदारी करने आया था। खरीदारी कर सोमवार की शाम वह गांव जा रहा था। तभी गांव के ही जीवन खंगार का ट्रैक्टर सरिया लेकर गांव जा रहा था। वह उसी ट्रैक्टर में बैठ गया।
ट्रैक्टर जैसे ही पून और उमरहनी गांव के बीच पहुंचा तभी सामने से दो बाइकों में सवार छह नकाबपोश बदमाश आए और बीच सडक़ में बाइक खड़ी करके उसे ट्रैक्टर से उतार लिया। तमंचा लगाकर जेब में पड़े आठ हजार 700 रुपये और सोने का लॉकेट छीन लिया। उन्होंने ट्रैक्टर चालक को भी पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद वह तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

लूट के शिकार ब्रजविलास ने कोतवाली में एक नामजद व छह अज्ञात पर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। लूट का मामला नहीं है। दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed