{"_id":"6890f8e618efd2c47d0a62fe","slug":"skeleton-found-in-the-forest-suspicion-of-murder-and-dumping-of-body-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-118808-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जंगल में मिला कंकाल, हत्या कर शव फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जंगल में मिला कंकाल, हत्या कर शव फेंकने की आशंका
विज्ञापन
अपडेट खबर-
आधारकार्ड से बांदा के जराैली कोठी निवासी राजा भैया के रूप में हुई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हुडा गांव के जंगल में कंकाल मिला। इसकी पहचान आधारकार्ड और कुछ कागजात के आधार पर बांदा के राजा भैया यादव के रूप में हुई है। बेटे ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
सोमवार की शाम हुडा गांव के मनीराम वर्मा ने पुलिस सूचना दी कि सड़क से कुछ दूर खाई में शव पड़ा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव निकलवाया। शव कंकाल बन गया था। कुछ दूर आधारकार्ड, पर्स, कपड़े और कागज मिले। आधार कार्ड जराैली कोठी बांदा निवासी राजा भैया यादव (62) का था। पुलिस ने संपर्क कर परिजनों को बुलाया। जराैली निवासी दीपक ने आकर कपड़े,कागज व शरीर के कुछ बचे हिस्से को देखकर अपने पिता का शव होने की पुष्टि की।
दीपक ने बताया कि 24 जुलाई को गांव के एक व्यक्ति के साथ पिता अमावस्या पर चित्रकूट जाने की बात कहकर निकले थे। तबसे घर नहीं पहुंचे थे। साथी भी गांव में नहीं मिला। कोतवाली कर्वी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने बताया कि तथ्य एकत्र कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फॉरेसिंक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। किसी ने हत्या की तहरीर नहीं दी है।