{"_id":"6a3ebf09f410f8fb88049576","slug":"six-youths-selected-for-the-post-of-agricultural-technical-assistant-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132925-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छह युवाओं का कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छह युवाओं का कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयन
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 40 चयनित आशीष व अजीत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले के छह युवाओं ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कृषि तकनीकी सहायक पद पर सफलता हासिल की है।
मऊ क्षेत्र के सुजानगंज निवासी किसान ज्ञान सिंह के पुत्र आशीष सिंह और अजीत सिंह का चयन एक साथ हुआ है। बड़े भाई आशीष सिंह ने अयोध्या से कृषि स्नातक की डिग्री प्राप्त की। छोटे भाई अजीत सिंह ने कुल भास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रयागराज से कृषि स्नातक व प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से बी.एड. की डिग्री हासिल की। इसी प्रकार पाठा क्षेत्र के बड़ी मडैयन निवासी प्रहलाद सिंह की बेटी रेनू पटेल, तालातीर मडैयन निवासी अशोक सिंह की बेटी अल्पना पटेल, लखनपुर रुकमा बुजुर्ग निवासी महावीर सिंह के बेटे मनीष पटेल व इसी गांव निवासी गणेश यादव के पुत्र अमित यादव ने कृषि तकनीकी सहायक के पद पर अपना परचम लहराया है।