फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six people including two women were bitten by a snake, one died

Chitrakoot News: दो महिलाओं सहित छह को सांप ने डसा, एक की मौत

Sat, 12 Jul 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six people including two women were bitten by a snake, one died
चित्रकूट/शिवरामपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं सहित छह लोगाें को शनिवार को सांप ने डस लिया। एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पांच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के चितरवार के मजरा कुम्हारन डेरा निवासी रामकुमार प्रजापति ने बताया कि बेटा हीरो प्रजापति (20) राम को खाना खाकर घर के बगल में स्थित समोसा की दुकान पर पड़ी दखत में सोने चला गया था। सुबह छह बजे उठा तो सांप के डसने की जानकारी दी। पहले झाड़फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। हालत बिगडने पर सीएचसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। उसके दो भाई अजय, छोटेलाल, तीन बहन व मां चुनकी देवी हैं।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन के मजरा लाला का पुरवा निवासी सुरेश कुमार (42) बारिश की वजह से घर का सामान हटा रहे थे। तभी सांप ने डस लिया। बगहिया निवासी राजू प्रसाद पटेल ने बताया कि पत्नी गौरी देवी (40) भोर चार बजे सो रही थी। दीवार पर चल रहे सांप ने हाथ में डस लिया । उसे सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह निवासी कल्लू ने बताया कि पत्नी सदाप्यारी (35) सुबह घर पर काम कर रही थी। तभी सांप ने डस लिया। कसहाई रोड निवासी शैलेंद्र सिंह (46) ने बताया कि बारिश में घर का कुछ सामान भीग गया था। उसे रख रहे थे। तभी सांप ने डस लिया। इसी प्रकार रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी अभयराज (18) ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित दूसरे घर जा रहा था। रास्ते में सांप ने डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed