फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six pairs of society became Muslim fellow traveler in mass marriage

मुसलिम समाज के सामूहिक विवाह में छह जोड़े बने हमराह

Sun, 28 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 28 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six pairs of society became Muslim fellow traveler in mass marriage

गुलशन-ए-रजा-ए-मुस्तफा के तत्वाधान में शनिवार को जामा मसजिद मैदान में जश्न-ए-ईद-ए-मिलादुन्नबी और जश्न-ए-इज्मिताई शादी (सामूहिक विवाह समारोह) में छह जोड़ों ने एक-दूसरे का साथ जिंदगी भर निभाने के लिए थामा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री यासिर शाह ने आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में यह अनूठा कार्यक्रम है और लोगों को इससे प्रेरणा लेकर ऐसे आयोजन कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमान इस मुल्क का दोस्त और हमदर्द है।
विज्ञापन


हम नहीं चाहते कि यह मुल्क कमजोर और बरबाद हो। हममें कौम के लिए प्यार है और हिंदोस्तान के लिए प्यार है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश सरकार इस आयोजन के साथ है। ऐसे आयोजनों को आगे बढ़ाने में सरकार की दिशा से भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घोषणा की कि दो-तीन दिन के अंदर अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड या फिर शासन की अन्य योजनाओं से इन जोड़ों के भविष्य के लिए लाभान्वित कराया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि सामूहिक विवाह का यह आयोजन अनूठा है।

कार्यक्रम में सदर विधायक वीर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, आयोजन समिति के सदर (अध्यक्ष) हाजी रज्जन अली, हाजी अफसर उल्ला, मो. गुलाब खां, फराज खां, मो. सलीम, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मौजूद रहे।

शहर काजी सरफराज अहमद ने निकाह के रस्मोरिवाज पूरे कराए।आयोजन के मुकर्रिर ए खुसूसी हजरत मौलाना मो. मुस्तफा रजा, झोकनपुरी, मौलाना अब्दुल हई, फतेहपुरी मौलाना मो. आरिफ तकरीरी प्रोग्राम मौलाना उबैद अली साहब रहे।


जुबैदा खातून (छिपिया मऊ) शफीक खान (रसूलपुर, कानपुर देहात), तहमीना खातून (जमवारा, बांदा) बबलू खां (गोंडा भरतकूप), इकरा (उटारखाना कर्वी) शमशाद (गूलर नाका बांदा), सोफिया खातून (रामपुरी कर्वी) शानू खान (भैरोपागा कर्वी), हसीना खातून (गढ़ीहा, बांदा) महफूज खां (गोंडा भरतकूप), आसमीन (सेमरवार कर्वी) नफीस खां (कोर्ररी भदेहदू)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed