फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six injured including driver due to tempo overturn

चित्रकूट: टेंपो पलटने से चालक समेत छह घायल

Wed, 04 Nov 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six injured including driver due to tempo overturn
पहाड़ी राजापुर मार्ग पर टूटा पहिया व गिरी पड़ी टेपो। - फोटो : CHITRAKUTT
पहाड़ी। थाना अंतर्गत बाबूपुर गांव के पास सवारियों से भरी एक टेंपो अगला पहिया निकल जाने से पलट गई। हादसे में चालक समेत लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एक को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा निवासी सुरेश कुमार बुधवार दोपहर को पहाड़ी कस्बे से टेपों में सवारियंा लेकर जिला मुख्यालय आ रहा था। जैसे ही टेंपो बाबूपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक उसका अगला पहिया निकल गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में चालक सुरेश व उसमें बैठे राधेश्याम पुत्र केशव निवासी चकजाफर, नूर मोहम्मद पुत्र अल्ताफ निवासी साईपुर, गणेश तिवारी निवासी इटवा, राजेश निवासी बहिलपुरवा व सोनू निवासी कर्वी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम व नूर मोहम्मद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से राधेश्याम को प्रयागराज रेफर किया गया है। अन्य लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed