{"_id":"653ffc88ff148c8eb90ed9a5","slug":"six-injured-in-separate-road-accidents-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2628-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह घायल
Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सरैंया/मानिकपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
फतेहपुर जिले के धाता थाना के मखऊवा निवासी उर्मिला (50) अपने रिश्तेदार राजू (40) के साथ सोमवार सुबह लालापुर आश्रम देवी दर्शन करने गए थे। दर्शन कर बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वाल्मीकि नदी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
वहीं बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गौतमपुर गांव निवासी सोहन (24) व जानकीशरण (30) बाइक से रविवार की शाम अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी देवांगना घाटी के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। बाइक में मध्य प्रदेश के हनुमानधारा निवासी संदीप (30) व रघुराज सवार थे। हादसे में चारों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रघुराज को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।