फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six injured in collision between truck, dumper and tempo on highway

Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक, डंपर व टेंपो की टक्कर में छह घायल

Sat, 02 Dec 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 02 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six injured in collision between truck, dumper and tempo on highway
चित्रकूट । हाईवे पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे पीछे आ रहा डंपर ट्रक से टकरा गया और तभी डंपर के पीछे आ रहा टेंपो भी उससे भिड़ गया। हादसे में डंपर सवार तीन व टेंपो में सवार दो व ट्रक में सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। इस टक्कर से हाईवे पर लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रैपुरा थाना के घुनुवा निवासी लवलेश (40), मां कमला देवी (60) व पत्नी उर्मिला (35) गुरुवार की रात्रि को घुनुवा मोड़ से डंपर में बैठकर मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अरवारी मोड़ के पास पहुंचे तो आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके चलते पीछे आ रहे डंपर ट्रक से टकरा गया और उसके पीछे आ रही टेंपो डंपर में टकरा गई। जिसमें डंपर में सवार तीन लवलेश, कमला व उर्मिला, टेंपो में सवार दो व ट्रक में सवार एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रमोदवन चित्रकूट मप्र निवासी टेंपो सवार महावीर रैकवार व युवराज सेन भी गंभीर स्प से घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें महावीर व युवराज को भी प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तीनों वाहनों को जेसीबी से हटवाकर सड़क किनारे खडा कराया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed