फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SIT did not find records of movable and immovable properties, matching could not be done

Chitrakoot News: एसआईटी को चल-अचल संपत्तियों का नहीं मिला रिकार्ड, नहीं हो सका मिलान

Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
SIT did not find records of movable and immovable properties, matching could not be done
चित्रकूट। कोषागार विभाग में 43.13 करोड़ के घोटाला मामले में एसआईटी ने जेल में बंद आरोपी पेंशनर व बिचौलियों के परिजनों से बैंक खाता समेत चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा। बावजूद इसके दो दिन बाद किसी ने भी एसआईटी को संबंधित रिकॉर्ड मुहैया नहीं कराए, हालांकि पुलिस ने जांच में 10 से अधिक पेंशनर व बिचौलियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटा है, लेकिन अभी तक उसका मिलान नहीं हो सका।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को कोषागार विभाग में पेंशनराें के खाते में अवैध रूप से अधिक धन भेजने और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उसे पेंशनर व बिचौलियों से मिलकर निकालने का खुलासा हुआ था। इस मामले में जांच में जुटी एसआईटी टीम लगातार पूछताछ में जुटी है। साथ ही अभिलेखों का मिलान भी कर रही है। साथ ही अब तक तीन करोड़ 60 लाख से अधिक की रिकवरी भी कर चुकी है। रिकवरी न होने पर डीएम व एसपी ने जांच सख्त करने के निर्देश दिए थे। साथ ही आरोपियों के बैंक खाते का संचालन बंद कराकर संपत्तियों की खरीदफरोख्त पर भी रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

आदेश पर एसआईटी ने जेल में बंद आरोपियाें की संपत्ति का ब्योरा एकत्र करना शुरू किया। एसआईटी प्रभारी सीओ सिटी अरविंद वर्मा कहते हैं कि 10 से अधिक आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा तो पुलिस ने काफी एकत्र किया है। जेल में बंद आरोपियों के परिजनों से उनके नाम की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है। ताकि इसका मिलान किया जा सके, लेकिन किसी ने अभी तक नहीं दिया है। अब पुलिस उनके घर जाकर ब्योरा मांगेगी। साथ थी उप निबंधक कार्यालय से आरोपियों के नाम की संपत्ति की खरीद- बिक्री का ब्योरा एकत्र करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
आरोपी चपरासी पेंशनर की जमानत खारिज, आज तीन की होगी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। कोषागार घोटाला मामले में आरोपियों का अदालत से जमानत मांगने का क्रम जारी है। सोमवार को आरोपी पेंशनर राजापुर खटवारा के रामशिरोमणि याज्ञिक की जमानत जिला जज ने खारिज कर दी है। मंगलवार को तीन अन्य जेल में बंद आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होगी।

शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि राजापुर तुलसी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत चपरासी खटवारा निवासी रामशिरोमण याज्ञिक के बैंक खाते में 96 लाख रुपये आए। वो जेल में निरुद्ध है। सोमवार को जिला जज की कोर्ट में उसकी जमानत पर सुनवाई हुई। अदालत ने याचिका खारिज कर दी है। इसके पूर्व भी 10 से अधिक आरोपियों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि जेल में बंद तीन अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई मंगलवार को होगी। इसके लिए कागजात एकत्र किए गए हैं।
----------
इनसेट
छह बिचौलियों की पुलिस कर रही तलाश
चित्रकूट। जेल में बंद पेंशनर व बिचौलियों के अलावा बाहर घूम रहे 67 आरोपियाें की पुलिस तलाश कर रही है। एसआईटी की जांच में छह ऐसे नए बिचौलियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी इसमें भूमिका है। एसआईटी जांच प्रभारी ने बताया कि पेंशनरों से पूछताछ व कई रिकार्ड सामने आने पर छह नए बिचौलियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन जांच टीम के सामने कोई नहीं आया है। जल्द ही इनसे पूछताछ के बाद जरूरत होने पर गिरफ्तारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार इन छह बिचौलिए भी अदालत में गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टे लेने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed