फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sir, land measurement is not being done since last one year.

Chitrakoot News: साहब, साल भर से नहीं हो रही जमीन की पैमाइश

Sun, 02 Jul 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 02 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sir, land measurement is not being done since last one year.
मऊ(चित्रकूट)। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला की मौजूदगी में तहसील सभागार कर्वी में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। करीब साल भर से परेशान फरियादी ने भूमि पैमाइश न होने की शिकायत की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कहा कि पारदर्शिता के साथ शिकायतों का करें निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

ग्राम नारायणपुर के रामस्वरूप, संतोष कुमार, राधेश्याम ने डीएम को सौपे पत्र में कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो ने उप जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बावजूद भूमि की पैमाइश नहीं कराई। जबकि सरकारी फीस भी राजस्व विभाग में जमा कर दी गई है। 12 महीने व्यतीत हो गए। आज तक निस्तारण नहीं किया गया। इस मामले में एसडीएम ने कानूनगो को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश कराते हुए समस्या का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ सिटी हर्ष पांडेय, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, डीडीओ आरके त्रिपाठी, बीएसए लव प्रकाश यादव, डीपीओ मनोज कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार पाठक, नायब तहसीलदार आरएन मिश्रा, डीआईओएस देवेन्द्र स्वरूप, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी यशवंत कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजापुर। सीडीओ अमृतापाल कौर व एसडीएम प्रमोद झा की मौजूदगी में समाधान दिवस राजापुर तहसील सभागार में हुआ। इस दौरान 56 फरियादियों की समस्याएं सुनीं गई। जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच के लिए राजस्व तथा पुलिस की टीमों के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। कहा कि निस्तारण में हीलाहवाली न की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed