फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   SIR: Chitrakoot also included in the top five

एसआईआर: टॉप फाइव में चित्रकूट को भी शामिल

Sat, 29 Nov 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
SIR: Chitrakoot also included in the top five
28 सीकेटीपी-13- परिचय- एसआईआर का काम करते बीएलओ । संवाद
चित्रकूट। शहर सहित गांवों की गली मोहल्ले में बीएलओ घर -घर दस्तक देने में जुटे हैं। अभियान में उनके द्वारा फार्म भरवाकर जमा कराए जा रहे हैं। रोजाना अफसर समीक्षा कर प्रगति भी ले रहे हैं। फार्म जमा करने के लिए चार दिसंबर तक समय मुकर्रर है। इस कार्य में बीएलओ मेहनत से कार्य अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि जिले के 67 बीएलओ ने तो अपने- अपने बूथों का गणना पत्रक की शत प्रतिशत फीडिंग पूरी कर ली है। सराहनीय कार्यों के लिए इन्हें डीएम स्तर से पुरस्कृत किए जा रहे हैं। बालापुर माफी के बीएलओ विपिन सैनी ने बताया कि बूथ के 767 मतदाओं का एसआईआर फार्म समय से पहले पूरा कर लिया है। बूथ संख्या 144 बीएलओ प्रहलाद कुमार द्विवेदी ने बताया कि 1307 में 1300 फार्म आनलाइन कर दिए हैं।
विज्ञापन

वह कहते है कि सही प्लानिंग और रोजना तय लक्ष्य को पूरा करने से काम आसान हो जाता है। बताया कि एसआईआर फार्म में तीन कालम होते हैं। पहला कालम मतदाता का मौजूदा विवरण दूसरा व तीसरा कालम में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से पुराना पारिवारिक संबंध का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

70 प्रतिशत फीडिंग का कार्य पूरा
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर फीडिंग कर ली है। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट को टॉप फाइव में जगह मिली है। बताया कि जिले में सात लाख 38 हजार मतदाता है। 67 बीएलओं ने शतप्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। साढे़ पांच प्रतिशत मतदाता मृतक या फिर स्थानांतरित किए हैं, जिनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया कि 9 दिसंबर को सूची जारी की जाएगी। यदि इसमें किसी का नाम छूट गया है। वह अपना नाम आगे चढ़वा सकता है। इसमें बीएलओ का सहयोग राजनीति दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed