फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Silver showed the moon to investors

Chitrakoot News: चांदी से निवेशकों को दिखाया चांद

Sun, 14 Sep 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Silver showed the moon to investors
कानपुर। सोने-चांदी के भाव हर दिन रिकाॅर्ड बनाकर निवेशकों को मालामाल करते जा रहे हैं। चांदी ने तो रिटर्न दिलाने में सोना, शेयर बाजार और बैंक एफडी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। साढ़े आठ महीने में चांदी के भाव में 43 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई है जबकि सोने के भाव 34 हजार रुपये से ज्यादा बढ़े हैं। इस अवधि में चांदी ने 41.84 प्रतिशत, सोने ने 41.35 प्रतिशत, शेयर में 6.21 प्रतिशत का लाभ दिया है। शनिवार को भी चांदी के भाव बढ़कर प्रति किलो 1,32,000 हो गए। सोने के भाव में मामूली गिरावट आई।
विज्ञापन

एक जनवरी 2025 को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 78,600 था। अब यह 1,12,650 रुपये है। चांदी की कीमत एक जनवरी को प्रति किलो 88,600 रुपये थी। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये के दाम में कमी आ रही है। अमेरिका के टैरिफ का असर सोना-चांदी के भावों पर पड़ा है। वैश्विक स्तर पर अघोषित युद्ध जैसी स्थिति और अलग-अलग देशाें के केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद का असर भी दामों पर है। नवरात्र और दिवाली से पहले भाव और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

शेयर मामले के जानकार राजीव सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को निफ्टी 23,644.80 के अंक पर था। 12 सितंबर 2025 को 25,114.00 अंक था। एक जनवरी 2025 से 12 सितंबर तक की अवधि में निफ्टी ने 6.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया। बैंक एफडी का रिटर्न 4-5 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भाव

तारीख सोना चांदी
पांच सितंबर 1,09,100, 1,27,000

छह सितंबर 1,10,200, 1,27,400

आठ सितंबर 1,10,500, 1,27,300
नौ सितंबर 1,12,250, 1,28,800

10 सितंबर 1,12,375, 1,28,100
11 सितंबर 1,12,100, 1,28,100

12 सितंबर 1,12,800, 1,31,500
13 सितंबर 1,12,650, 1,32,000
नोट : उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में। 7 सितंबर को बाजार बंद था।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed