{"_id":"66e72dd20c439aaf4003acb4","slug":"shri-krishna-was-bathed-in-water-at-ramghat-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109546-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रामघाट पर श्रीकृष्ण को कराया जलविहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रामघाट पर श्रीकृष्ण को कराया जलविहार
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान श्री कृष्ण की विशाल शोभा यात्रा व जल विहार उत्सव में जिला मुख्यालय में शोभायात्रा निकाली गयी। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की 50वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनान के लिए शाम को रामघाट पर जल विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि प्रात: 8 से 10 बजे तक मंडप पूजन और इसके बाद भगवान का महाभिषेक कार्यक्रम किया गया। दोपहर 12 बजे से शृंगार आरती एवं राज भोग के बाद जल विहार शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि समाज में गाय और भगवान के प्रति श्रद्धाभाव रखने वालों में ही मानवता और मनुष्यता होती है। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची। रास्ते में जगह जगह भक्तों को मिठाई व शीतल पानी दुकानदारों ने पिलाया। जहां पर जल विहार कार्यक्रम का आयोजित किया गया। एक नौका में भगवान को जल विहार कराया गया व शेष नौकाओं में भजन गाते श्रद्धालु मौजूद रहे।
भागवत पीठ के संस्थापक आचार्य नवलेश दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्र, विनोद मिश्र, रामविशाल सोनी, गुड्डन दुबे, कृष्ण औतार पांडेय आदि मौजूद रहे।