फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Show cause notice to drug inspector and weights and measures inspector

Chitrakoot News: ड्रग इंस्पेक्टर और बाट माप निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस

Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to drug inspector and weights and measures inspector
चित्रकूट। राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें गैरहाजिर रहने पर ड्रग इंस्पेक्टर तथा बाट माप निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम उमेशचंद्र निगम ने कहा कि दिसंबर की रैंकिंग में जनपद की स्थिति बहुत खराब है। अवस्थापना औद्योगिक विकास, बाट माप, कृषि विपणन, खाद एवं औषधि प्रशासन, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन, खनिज, आरसीसीएमएस डैशबोर्ड, ई- खसरा, कुर्रा बटवारा, नामांतरण, निर्विवाद उत्तराधिकार, पट्टा आवंटन, पैमाइश, वसूली प्रमाण पत्र, स्वामित्व, सरकारी कर राजस्व समेकित की रैंकिंग सबसे कम आई है। इन विभागों की जनवरी में प्रगति नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदारों से कहा कि जो वाद लंबित हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एसडीएम कर्वी पूजा साहू, मानिकपुर मोहम्मद जसीम, उपयुक्त राज्य कर विक्रम अजीत, डीएसओ आनंद कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, जिला दिव्यांग जन शक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, एआरटीओ विवेक शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed