फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Shovel hit on head in quarrel, youth dies

झगड़े में सिर पर मारा फावड़ा, युवक की मौत

Sun, 24 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shovel hit on head in quarrel, youth dies
फोटो- 16- मृतक गणेश प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के सरधुआ गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां व फावडे़ चले। एक पक्ष ने गण्ेाशी उर्फ गणेश के सिर पर फावड़ा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

राजापुर थानाक्षेत्र के सरधुवा गांव के मजरा कल्याणी पुरवा में शनिवार की रात घटना हुई। गणेश प्रसाद उर्फ गणेशी (25) पुत्र रामप्रसाद को शराब के नशे में पड़ोसी कुछ युवक गाली देने लगे। दोनों परिवार अपने घरों की छत पर थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडा, फरसा, कुल्हाड़ी, फावड़ा लेकर नीचे आ गए। इसके बाद दूसरे पक्ष से कई लोग आए और गणेश के शरीर पर लाठी व फावडे़ से प्रहार कर दिया। जिससे वह गिर पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद उसके सिर पर भी प्रहार किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पिता राम प्रताप ने बताया कि हमलावरों ने बीचबचाव के दौरान भतीजे ओम प्रकाश, बुद्धू व बड़ी बहू को भी पत्थरों से घायल कर दिया है। पुत्र ही बुढ़ापे का सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में हत्या की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। रविवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई सोमदत्त की तहरीर पर आरोपी बद्री प्रसाद पुत्र मनसुख व उसके पांच पुत्र ननकउना, बुद्धि, बाबू, बच्चू व कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed