{"_id":"640b72de25815a85fb013269","slug":"shops-built-near-ramghat-were-demolished-chitrakutt-news-c-12-1-116838-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रामघाट के पास बनी दुकानें ढहाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रामघाट के पास बनी दुकानें ढहाई गई
Fri, 10 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। दिगंबर अखाड़ा की जमीन के चल रहे विवाद का फैसला न्यायालय से दिगंबर अखाड़ा के पक्ष में 33 वर्ष बाद आने पर शुक्रवार को रामघाट के पास बनी दुकानों को बुलडोजर से ढहाया गया।
रामघाट के पास दिगंबर अखाड़ा की जमीन कुछ दुकाने बनी हुई थी। जिस पर जमीनी विवाद सन 1989 से न्यायालय में चल रहा था। दिगंबर अखाड़ा के पक्ष में न्यायालय से आने पर दुकानों को बुलडोजर से ढहाया गया। अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि उनके अखाड़ा के पक्ष में फैसला आने पर यह कार्रवाई की गई है। कोर्ट का आदेश आने के बाद जिला प्रशासन की मदद से यह अतिक्रमण हटवाया गया है। अब यह भूमि अखाडा के पास फिर से आ गई है।
उधर सुबह जब बुलडोजर लेकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकानें खाली करने के लिए कहा तो कई दुकानदारों ने इस पर आपत्ति की। उन्होंने कहा कि वह लगातार नगर पालिका को किराया देते थे। अखाडे़ से भी कभी उन्हें इस तरह से दुकान खाली करने को नहीं कहा गया। कई सालों से यहां दुकान कर परिवार पाल रहे हैं। अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है।