{"_id":"a75d527a125196502ec4e30d4a379130","slug":"shock-death-of-another-farmer-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से एक और किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 08 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
फसल कतराकर घर लौटा किसान सोया तो उठ न सका। घरवालों
विज्ञापन
का कहना है कि गेहूं कम निकलने से मायूस थे और सोते समय उनका हार्टफेल हो
गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया कि शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
कंधवनिया निवासी बलराम सिंह पटेल (65) के परिजनों ने बताया कि वे शुक्रवार की दोपहर थ्रेसर से गेहूं की कतराई कराकर लौटे थे। गेहूं बहुत कम निकलने से उदास थे।
इसकी चर्चा घर में की थी। बताया कि वे सो गए। छह बजे शाम को उठाने की कोशिश की तो पता चला कि सोते समय ही मौत हो गई उधर, एसडीएम राजापुर अभयराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही वास्तविक स्थिति पता चल सकेगी।