{"_id":"334382bb667501aa383a8b6843d525f3","slug":"shock-death-of-another-farmer-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से एक और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से एक और किसान की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की बदहाली देख घर पहुंचे किसान के सीने में दर्द उठा। उसे लेकर परिजन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ऐलहा बढ़ैया निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकिंकर सिंह गांव के ही राजू यादव के साथ इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मानिकपुर शाखा में अपना केसीसी से लिए ऋण की जानकारी करने गए थे। इसके बाद खेत में गए। चालीस बीघे में गेहूं, चना और अरहर बोई थी, जो ओलावृष्टि और अतिवृष्टि में बर्बाद हो गई।
उसने बताया कि घर आकर शाम लगभग चार बजे उनके सीने में दर्द उठा और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस संबंध में लेखपाल राकेश वर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि वह मृतक के घर गए थे। परिजनों ने सीने में दर्द होने से हार्टफेल से मौत बताई है।