{"_id":"60e345f88ebc3e49c21e953a","slug":"settlement-for-settlement-of-disputes-through-conciliation-agreement-chitrakoot-news-knp638471215","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-ट्रायल बैठक में निर्धारित हुई सुलह समझौते की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-ट्रायल बैठक में निर्धारित हुई सुलह समझौते की रूपरेखा
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर आगामी 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर इन दिनों जिले में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में सोमवार को भी जनपद न्यायालय में दो बैठकों का आयोजन किया गया। जिनमें सुलह समझौतों के आधार पर मुकदमों का निस्तारण कराने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सोमवार को न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा न्यायधिकरण पीठासीन अधिकारी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा की उपस्थिति में की गयी। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संबंधी मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। जिसकी तैयारी को लेकर उन्होंनेे जनपद की बीमा कंपनी, रोडवेज एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए चर्चा की। इस अवसर पर अधिवक्ता मान सिंह, कमलकांत मिश्रा, शिवकृष्ण त्रिपाठी, बीमा कंपनी अधिवक्ता सतेंद्र कुमार निगम, राजीव कुमार, रोडवेज के राजेश कुमार द्विवेदी, अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
परिवार न्यायालय में चर्चा
इसी प्रकार परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राम कृपाल की अध्यक्षता में पारिवारिक वादों के अधिक से अधिक निस्तारण के लिए पारिवारिक मामलों को संचालन करने वाले अधिवक्ता जगत नारायण पांडेय, सचिन श्रीवास्तव, मान सिंह, सतेंद्र कुमार शुक्ला, मनमोहन चतुर्वेदी, राममिलन मिश्रा आदि के साथ प्री-ट्रायल बैठक की गई। जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक पारिवारिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराए जाने में सहयोग की अपेक्षा की। जिस पर अधिवक्ताओं द्वारा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।