फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Service will be terminated if work is not improved

Chitrakoot News: कार्य में सुधार न लाने पर समाप्त होगी सेवा

Sun, 26 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 26 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Service will be terminated if work is not improved
चित्रकूट। पोषण ट्रैकर एप में पंजीयन लाभार्थियों के ई-केवाईसी एवं चेहरा प्रमाणीकरण कार्य में तेजी लाने को सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। विभागीय योजनाओं की समीक्षा में करीब 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन खराब रहा। नाराजगी जताते हुए उन्होंने मंगलवार तक कार्य की प्रगति सुधारने की हिदायत दी। सुधार न होने पर इनका मानदेय रोककर सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

विकास भवन में रविवार को बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर ने बैठक में कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार माह में उन्हीं लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा जिनका चेहरा प्रमाणीकरण, पोषण ट्रैक एप पर पंजीकरण होगा। यदि कोई आंगनबाडी बिना केवाईसी, चेहरा प्रमाणीकरण के खाद्यान्न देगी तो उसकी रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि इस कार्य की जिम्मेदारी आंगनबाडी की है। ऐसे में समय पर कार्य पूर्ण कराएं। जिले के लाभार्थियों से अपील किया कि जिनके आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है वो जल्द करा लें और आंगनबाडी केंद्र जाकर ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण करा लें। जिससे उनके केंद्र में संबंधित सेवाएं प्रदान की जा सके। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed