फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sense of killing son of retired railway worker

रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे की हत्या से सनसनी

Mon, 11 Feb 2019 11:46 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे की हत्या से सनसनी
रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे की हत्या से सनसनी Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 11 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sense of killing son of retired railway worker
foto - फोटो : Amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मानिकपुर। घर से गिफ्ट सामग्री खरीदने निकले रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने थाने में दो लोगों के खिलाफ गला घोंट कर हत्या के बाद शव फेंकने का मामला दर्ज कराया है। एसपी मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर पड़ताल की और जल्द खुलासा के निर्देश दिए।  


जवाहर नगर निवासी मनोज मिश्रा (35) पुत्र सीताराम रविवार की दोपहर बाइक से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रातभर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सबेरे कस्बा स्थित जल संस्थान के समीप सड़क किनारे शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष केपी दुबे ने जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी मऊ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने जल्द खुलासा के निर्देश दिए। मृतक के पिता रिटायर्ड रेलकर्मी सीताराम ने मानिकपुर थाने में दी तहरीर में उडकीमाफी के मजरा बराछी निवासी कथित रिश्तेदार दीपक उर्फ राजा व पप्पू पासी निवासी के खिलाफ पुत्र की गला घोटकर हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंकने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश को दबिश देना शुरू कर दी है। जिसमें एक को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी बबली का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटनास्थल पर शव घसीटने के निशान, मोबाइल, जूते व अन्य सामग्री बरामद हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आशनाई में हत्या की चर्चा
चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी मनोज मिश्रा की हत्या के मामले में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। चर्चा है कि युवक के मकान में रिश्तेदार दीपक उर्फ राजा काफी दिनों से किराए पर रहता था। सूत्रों की माने तो दीपक के मनोज की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। जिसको लेकर बीते दिनो मनोज ने विरोध किया था। जिस पर काफी झगड़ा हुआ।  20 दिन पूर्व मनोज ने दीपक को घर से निकाल दिया था।


आरोपी दीपक व पप्पू पासी ने मृतक मनोज मिश्रा की दोस्ती थी। तीनों मिलकर एक साथ व्यवसाय करते थे। अवैध संबंधों के चलते हुए विवाद पर दीपक ने मनोज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद दीपक कस्बे में ही दूसरी जगह किराये पर रहने लगा। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगालने से खुलासा हो सकता है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मानिकपुर केपी दुबे ने बताया कि आरोपी दीपक के अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। मामले की जांच पड़ताल शुरू है। जल्द ही गुनहगार को दबोच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed