फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Secretary reprimanded over shortcomings found during RRC inspection

Chitrakoot News: आरआरसी के मुआयने में मिली कमियों पर सचिव को फटकार

Sat, 20 Jun 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Secretary reprimanded over shortcomings found during RRC inspection
सरथुआ (चित्रकूट)। ग्राम पंचायत सरथुआ के रिसोर्स रिकवरी सेंटर के मुआयने में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को कई कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई। यह केंद्र स्वच्छ भारत मिशन के चरण-दो के तहत बनाया गया है। मुआयने में आरआरसी केंद्र पर सूखा कचरा अलग-अलग बक्सों में संकलित मिला। वर्मी कंपोस्ट पिट में गोबर था पर केंचुए नहीं मिले, जिसका कारण सचिव ने गर्मी बताया। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से बात की। उन्होंने प्लास्टिक व कांच जैसी सामग्री बेचकर ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने को भी कहा। केंद्र परिसर में अनुपयोगी नाडेप गड्ढों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्हें तत्काल क्रियाशील करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed