फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Secretaries boycott work

सचिवों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Secretaries boycott work
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी से हुई मारपीट की घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी जिले भर के ग्राम सचिवों ने कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया। दावा किया कि उनके आंदोलन में ग्राम प्रधान भी शामिल हैं। जब तक नामजदों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम दास शुक्ला के साथ गुरुवार को पहाड़ी ब्लाक परिसर में मारपीट हुई थी। आरोप है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिव को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पंचायत भवन न देने पर पीटा था।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी न होने पर दूसरे दिन भी सचिवों का विकास भवन पर धरना जारी रहा। सचिव संघ जिलाध्यक्ष जगदीश पटेल व ग्राम पंचायत समन्वय समिति अध्यक्ष अंबरीश त्रिपाठी ने दावा किया है कि आंदोलन में प्रधान भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादा किया है कि वह ग्राम सचिवों का पूरा साथ देंगे। ग्राम सचिव जयप्रकाश, मोहन लाल, उदयभान, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, श्रीकांत, सुरेंद्र प्रताप, मनीष पांडेय, अनुराग पांडेय सहित राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, जगबली सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed