{"_id":"5e6e70c28ebc3ea4f0191dc8","slug":"sdm-ke-samne-aatmdaah-ki-kosis-chitrakutt-news-knp5505434103","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के सामने आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के सामने आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर। थानाक्षेत्र मानिकपुर के गोविंद नगर वार्ड में छह साल से घर के सामने फैली गंदगी व बदबूदार पानी हटाने का इंतजाम न हो पाने से क्षुब्ध होकर युवक ने एसडीएम के सामने शरीर पर केरोसिन उडे़लकर आत्मदाह की कोशिश की। परिजन व अन्य लोगों ने युवक को पकड़ा। फिर भी समस्या का समाधान न होने पर छत से कूदने की कोशिश करते समय लोगों ने पकड़ लिया। एसडीएम ने नाली निर्माण व गंदगी सफाई का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका।
मानिकपुर कस्बे के गोविंदनगर वार्ड निवासी कमलेश पाठक (32) के घर के सामने कई साल से प्रस्तावित नाली का निर्माण नहीं हो सका है। यहां गंदगी व बदबूदार पानी जमा रहता है। इसी स्थान पर बिजली का खंभा लगा है। शनिवार को बिजली में फाल्ट होने से जलभराव में करंट आ गया था। देर शाम को कमलेश पाठक की तीन गाय वहां से गुजरी तो एक गाय करंट की चपेट में आ गई जबकि दो अन्य गाय किसी तरह छलांग लगाकर आगे निकल गईं। जानकारी होते ही कमलेश व अन्य परिजन दौड़ पड़े। कमलेश ने गाय की पूंछ पकड़कर गंदगी से बाहर निकालने की कोशिश की तो करंट से वह भी झुलस गया और झटके से दूर जा गिरा। वहीं कुछ ही देर में गाय करंट से मर गई।
घटना से आहत कमलेश व परिजनों ने नगर पंचायत की लापरवाही बताकर हंगामा किया। नगर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सूचना पर रात को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय फोर्स पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। रविवार की सुबह नगर पंचायत के सफाईकर्मी गाय का शव लेने पहुंचे तो कमलेश पाठक ने शव उठाने से मना किया। कहा कि जबतक नाली निर्माण नहीं होगा शव नहीं उठने दिया जाएगा। जबरन शव उठाने पर उसने आत्मदाह की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम संगमलाल व थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। कमलेश ने कहा कि छह साल से नगर पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधियों से इस समस्या का समाधान की मांग करता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना। कुछ देर बाद कमलेश घर के अंदर दौड़ता हुआ गया और छत पर केरोसिन से भरा गैलन लेकर पहुंच गया और शरीर पर करोसिन डालकर आत्मदाह करने के लिए माचिस ढूंढने लगा। कुछ लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ा। इसके बाद युवक ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन मौजूद लोगोें ने उसे रोक लिया और उसे नीचे ले गए। इधर एसडीएम संगम लाल ने युवक के परिजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर यहां की गंदगी साफ कराकर कामचलाऊ नाली निर्माण करा दिया जाएगा। अप्रैल माह में पक्की नाली बनवाई जाएगी।