{"_id":"59c69a374f1c1bb4688b62ba","slug":"scout-guides-playing-important-roles-in-cleanliness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते स्काउट-गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते स्काउट-गाइड
चित्रकूट
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
जनसेवा इंटर कॉलेज परिसर में समापन सत्र का शुभारंभ करते प्रधानाचार्य डॉ.जेपी विश्वकर्मा व मौजूद स्काउट-गाइड।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के श्रीगंगा जनसेवा इंटर कॉलेज में चल रहा स्काउट गाइड प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हुआ। अंतिम दिन स्काउट गाइड को अग्नि को साक्षी देकर तीन प्रतिज्ञाए कराई गई।
प्रशिक्षण के समापन पर स्काउट गाइडों को आजीवन सेवा भावना बनाए रखने ,वर्दी व संस्था का सम्मान करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसके अलावा 118 गाइडों को दीक्षा संस्कार दिया गया। जिला स्काउट गाइड संस्था के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से विश्वास पैदा होता है।
बिना प्रशिक्षण के कोई इंसान कामयाब नहीं होता है। प्रधानाचार्य जेपी सिंह विश्वकर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड स्वच्छता अभियान में विशेष भूमिका निभाएं ताकि स्वच्छता अभियान सफल रहे। प्रशिक्षण में जनसेवा इंटर कालेज, सीआईसी, भौंरी, मानिकपुर, ऐंचवारा, लोढवारा, सीतापुर पोददार, सीपीएस, शिवरामपुर, कांडीखेरा के स्कूल, कॉलेज के स्काउट कैडेट शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला सचिव सुरेश प्रसाद, पूर्व जिला सचिव मइयादीन पटेल, रामदयाल, मोहनलाल, सुरेश वर्मा, अरूण कुमार, प्रेमचंद्र, राजकुमार, मनोज पांडेय, हरिहरनाथ, जानकीशरण, आशीष, सुंदरम, संतोष, यश व विनय आदि मौजूद रहे।