फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Scooty and bike collide with truck in Kali Ghati, two seriously injured

Chitrakoot News: काली घाटी में ट्रक से टकराईं स्कूटी और बाइक, दो गंभीर

Tue, 26 Dec 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scooty and bike collide with truck in Kali Ghati, two seriously injured
मानिकपुर/सरैंया। काली घाटी में सोमवार की रात ट्रक से बाइक और स्कूटी भिड़ गईं। इससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें बाइक व स्कूटी चालक की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। उधर, मोड़ पर लगातार हो रहे हादसे से लोगों ने हंगामा कर नाराजगी जताई
विज्ञापन

ग्राम गदाखान के कृष्ण कुमार धौमार पुरवा के स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार को गांव आए थे। रात में बाइक से मानिकपुर की ओर जा रहे थे। उनके पीछे स्कूटी से मेडिकल स्टोर संचालक रामपुर निवासी चंद्रभान सिंह भी जा रहे थे। काली घाटी के मोड़ पर सामने से आ रहे चोकर चूनी लदे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गया। इससे बाइक और स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी रीता सिंह व चौकी प्रभारी सरैंया यदुवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था। इस दौरान काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाकर मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने जताई नाराजगी
काली घाटी मोड़ पर सप्ताह भर में तीसरी दुर्घटना होने से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। सोमवार की रात सौ से अधिक लोग घाटी के पास पहुंचे और स्थानीय प्रशासन पर खतरनाक मोड़ को बनवाने को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया। इस दौरान हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed