{"_id":"6255b4623755ec76bd0b3872","slug":"school-teacher-studant-chitrakoot-news-knp6908410151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातन छात्र एवं अभिभावक सम्मेलन में की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्र एवं अभिभावक सम्मेलन में की भागीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के शैक्षणिक प्रकल्प रामनाथ आश्रमशाला पीली कोठी में मंगलवार को पुरातन छात्र एवं अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ अशोक पांडेय ने छात्रों के विकास के लिए माता-पिता व विद्यालय को परस्पर मिलकर कार्य करने की बात कही।
ग्राम विकास अधिकारी मुकेश तिवारी ने छात्रों से कहा कि संस्कारित, स्वावलंबी और समाजोपयोगी बनें। जिससे जहां भी जाएं समाज निर्माण के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आश्रम शाला की छात्रा कुमारी अर्चना के पिता कामता ग्राम कररिया को बीमारी के कारण इलाज हेतु 7000 की सहयोग राशि विद्यालय की ओर से दी गई।
अभिभावक सम्मेलन में बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय को सहयोग देने के लिए रमाकांत पटेल व राजकरण पटेल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुशील द्विवेदी व विद्यालय प्रभारी सत्यराम यादव आदि रहे। सम्मेलन में 174 अभिभावकों व पुरातन छात्रों ने भाग लिया।