{"_id":"69c8249901987ae8b9024aad","slug":"school-management-committee-chairpersons-and-principals-received-training-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128947-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षों व प्रधानाध्यापकों को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षों व प्रधानाध्यापकों को मिला प्रशिक्षण
Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। शांति देवी इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत अभिभावकों की विद्यालय प्रबंधन में भागीदारी बढ़ाना था।
बीईओ राजेश कुमार ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।दीपक कुमार पांडेय ने समिति की संरचना, गठन और शारदा कार्यक्रम के प्रावधानों की जानकारी दी। अशोक कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री पोषण योजना और शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर प्रकाश डाला। शिक्षक कमलेश कुमार कुशवाहा ने कविता के माध्यम से अधिकारों के बारे में बताया।
कुल छह सत्रों में यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अंतिम सत्र में बीईओ ने नवीन सत्र की निशुल्क पुस्तक वितरण तथा स्कूल चलो अभियान जैसे कार्यक्रमों को संचालित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कई शिक्षक, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक और कॉलेज प्रबंधक भी मौजूद रहे।